आज हम आपको को अनामिका उंगली के बारे में विस्तार से जानकारी देते है। हस्तरेखा शास्त्र में अनामिका उंगली का विशेष महत्व माना जाता है। इसे अंग्रेजी में रिंग फिंगर या अपोलो फिंगर भी कहा जाता है, क्योंकि इसका संबंध सूर्य पर्वत से होता है। यह उंगली व्यक्ति की कला, रचनात्मकता, प्रसिद्धि, सौंदर्य-बोध और सामाजिक प्रतिष्ठा का संकेत देती है।