युवा पीढ़ी को ज्योतिष की प्राचीन विद्या से जोड़ने का अभियान

आपके हाथ में ये रेखाएं है तो आप करेंगे व्यापार

business line

आपके हाथ में ये रेखाएं है तो आप करेंगे व्यापार

हाथ की रेखाएं आपका भविष्य खुद बताती है, अगर आपका अंगूठा सीधा और थोड़ा पीछे की ओर झुका हुआ है तो यह इस बात का संकेत है कि आप सफल व्यापारी बनेंगे। इसे जातकों की हथेली में मस्तिष्क रेखा सीधी और साफ होती है, जिससे पता चलता है कि वह सोच-समझकर फैसले लेने वाला है, जो व्यापार करने के लिए जरूरी है। इनका बुध पर्वत (छोटी उंगली के नीचे का भाग) उभरा हुआ होता है, जो उनकी व्यापारिक समझ और बातचीत की कला को दर्शाता है। अगर बुध पर्वत पर उलझी हुई रेखाएं (जाल) तो यह व्यापार में परेशानी को बताता है। अगर मस्तिष्क रेखा की कोई शाखा बुध पर्वत की ओर जाती है, तो यह सफलता का अच्छा संकेत माना जाता है। अगर उंगलियां हथेली से लंबी होती हैं, वे व्यापार में खूब उन्नति होती है। जातक को जीवन धन-धान्य से भरपूर रहता है। 

ऐसे लोग बनते है नगर सेठ 

जिनके हाथ में सूर्य रेखा मजबूत और साफ होती है, वह आर्थिक रूप से संपन्न होते है। साथ ही शुक्र पर्वत (अंगूठे के पास का भाग) विकसित होना चाहिए और उस पर कोई कटाव या जाल नहीं होना चाहिए।  अगर भाग्य रेखा सीधी, लंबी और साफ हो, और उसकी कोई शाखा सूर्य पर्वत की ओर जाती हो, तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। साथ ही मस्तिष्क रेखा भी अच्छी और स्पष्ट होनी चाहिए। ऐसे व्यक्ति को जीवन में धन, सुख और समृद्धि मिलती है। इसे जातक व्यापार में नगर सेठ का रुतबा भी प्राप्त करते है।

कुंडली मंगवाने के लिये क्लिक करें