युवा पीढ़ी को ज्योतिष की प्राचीन विद्या से जोड़ने का अभियान

अगर आपकी हथेली में है ये निशान या रेखा तो सरकारी नौकरी पक्की, बिजनेस में भी होगा कमाल

Job ki Rekha

अगर आपकी हथेली में है ये निशान या रेखा तो सरकारी नौकरी पक्की, बिजनेस में भी होगा कमाल

शिक्षा प्राप्त करने के बाद हर नौजवान का सपना होता है कि उसे सरकारी नौकरी मिले। सरकारी नौकरी के लिए करोड़ों नौजवान हजार कोशिशें करते हैं, पर कुछ खुशकिस्मत लोगों को ही सरकारी नौकरी मिलती है। कभी-कभी दिन-रात मेहनत करने के बाद भी मेरिट में नंबर पॉइंट के मार्जिन से रह जाता है, इसे भाग्य कहते हैं। यदि भाग्य की रेखाएं आपके हाथों में होती हैं, तो वे आपको सरकारी कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक बनाने में खास भूमिका निभाती हैं। चलिए, आज आपको कुछ ऐसी ही रेखाओं के बारे में बताते हैं, जिनसे आप यह पता लगा सकें कि आपकी लाइफ में सरकारी नौकरी के योग हैं या नहीं।

आपके हाथ में सूर्य रेखा का सरकारी नौकरी में है खास महत्व

हमारी हथेली में कई ऐसे चिन्ह और रेखाएं हैं, जिनसे करियर और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। इनमें सबसे मुख्य है सूर्य रेखा। जिन लोगों की हथेली में सूर्य पर्वत (रिंग फिंगर के ठीक नीचे) उच्च हो और इस पर्वत पर एक सीधी रेखा बिना किसी रुकावट के हो, तो ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की अधिक संभावना रहती है। माना जाता है कि जिसके हाथ में यह रेखा होती है, उसे सरकारी नौकरी का लाभ जरूर मिलता है।

ये रेखाएं भी दिलाती हैं सरकारी नौकरी

सूर्य रेखा के अलावा भी कई ऐसी रेखाएं हैं, जो सरकारी नौकरी का योग दर्शाती हैं, जैसे कि किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु पर्वत (इंडेक्स फिंगर के नीचे) पर सूर्य पर्वत से चलकर कोई रेखा आ रही हो, तो यह भी अच्छी नौकरी मिलने का शुभ संकेत है।
जिन लोगों की हथेली में गुरु पर्वत उठा हुआ है और उस पर बहुत सी सीधी रेखाएं हैं, तो ऐसे लोगों को भी सरकारी नौकरी मिलने की संभावना काफी अधिक रहती है।
जिस व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा से कोई रेखा निकलकर गुरु पर्वत की ओर जाती है, वह भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी में ऊंचा पद मिल सकता है।
किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा से निकलकर कोई शाखा सूर्य पर्वत की ओर जाती है, तो यह भी शुभ संकेत है। ऐसे व्यक्ति को सरकारी क्षेत्र में लाभ मिल सकता है।
नाखून पर मौजूद इन चिन्हों से जानें सफलता के राज

कुंडली मंगवाने के लिये क्लिक करें