युवा पीढ़ी को ज्योतिष की प्राचीन विद्या से जोड़ने का अभियान

अंगूठे आकार को देखकर जाने कैसा होगा आप का भविष्य

अंगूठा

अंगूठे आकार को देखकर जाने कैसा होगा आप का भविष्य

ज्योतिष की अनेको विधायें है, जिनके माध्यम से समय के गर्भ में पड़े भविष्य के बारें में काफी हदतक अनुमान लगाया जा सकता है।  अगर हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार अंगूठे की बनावट को देखकर किसी व्यक्ति के विचार, प्रकृति और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। हस्तरेखा विज्ञान में अंगूठे को तीन भागों में रखकर देखा जाता है। आज हम आपको इन्हीं तीन प्रकार की बनावट के बारे में बताएंगे कि इनसे जातक के स्वभाव और जीवन के बारे में क्या-क्या ज्ञात होता है।

तर्जनी के साथ मिलकर अधिक कोण बनाता अंगूठा है यह संकेत

हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक, तर्जनी के साथ मिलकर अधिक कोण बनाने वाले अंगूठे दिखने में सुंदर, पतले और लंबे होते हैं, जिसे सात्विक अंगूठा भी कहा जाता है। ऐसे अंगूठे वाले लोग कोमल और मधुर स्वभाव के माने जाते हैं। ये अपने जीवन में कलाकार, गायक या समाज में रचनात्मक कार्यों में अधिक रुचि दिखा सकते हैं। ऐसे अंगूठे वाले लोगों को अपने बचपन में संघर्षों का सामना करना पड़ता है। लेकिन ये लोग अपने प्रयासों और इच्छाशक्ति से सफलता प्राप्त करते हैं। साथ ही, घर की परिस्थितियों को भी अपने अनुकूल बना लेते हैं।
हस्तरेखा विज्ञान में अंगूठे का विशेष महत्व बताया गया है, जो इच्छा शक्ति का केंद्र है और इसका संबंध सीधा मस्तिष्क से होता है। हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक, केवल अंगूठे की बनावट, लंबाई आदि को देखकर किसी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। अंगूठे की बनावट को तीन भागों में देखा जा सकता है- अधिक कोण, समकोण और न्यूनकोण। आइए विस्तार से जानते हैं की अंगूठे के ये तीन प्रकार क्या होते हैं और इनसे किसी व्यक्ति के भविष्य, विचारों और प्रकृति के बारे में क्या-क्या पता चलता है।

अंगूठा

हथेली पर तर्जनी के साथ न्यूनकोण बनाता हुआ अंगूठा

ऐसे अंगूठे की लंबाई सामान्य से कम हो सकती है। साथ ही, यह दिखने में बेडौल हो सकते हैं। ऐसे अंगूठे वाले लोग स्वभाव से थोड़े निराशावादी हो सकते हैं। इन्हें जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म में उनकी रुचि कम रहती है। इन्हें जीवन में कोई भी विशेष लाभ प्राप्त करने के लिए अत्यधिक मेहनत और प्रयास करने पड़ते हैं। इनका जीवन संघर्षों से भरा हो सकता है। साथ ही, हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, ऐसे लोग कभी-कभी कार्यों में सुस्ती भी दिखा सकते हैं।

अंगूठा

अत्यधिक लंबा अंगूठा होना

माना जाता है कि अगर अधिक कोण बनाने वाला अंगूठा अत्यधिक लंबा हो तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। अगर अंगूठे की लंबाई तर्जनी उंगली के दूसरे गांठ के मध्य भाग से भी ऊपर निकल जाए तो ऐसे लोगों के सफलता की राह में बड़े संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अंगूठे की लंबाई अगर समान और सही अनुपात में हो तो ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं। साथ ही ये लोग कला से प्रेम करने वाले होते हैं। इनके मित्र कम होते हैं लेकिन जितने भी हों वो मुश्किल के समय इनके साथ ही खड़े रहते हैं।
 
 

तर्जनी के साथ मिलकर समकोण बनाता हुआ अंगूठा

​हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जो अंगूठा तर्जनी से मिलकर समकोण बनाता हो वह देखने में मजबूत, सुंदर और स्तंभ के प्रकार नजर आता है। ऐसे अंगूठे पीछे की ओर नहीं झुकते हैं। ऐसे लोग बात कम और काम ज्यादा करने वाले स्वभाव के होते हैं। अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त करने में विश्वास करते हैं और ऐसे लोगों को जितनी जल्दी क्रोध आता है उतनी ही जल्दी इनका गुस्सा शांत भी हो जाता है। अगर एक बार ये कुछ ठान लें तो उसे पूरा करने की जिद पर अड़े रहते हैं। ये लोग दृढ़ निश्चयी, देश प्रेमी और समाज कार्यों में समर्पण करने वाले होते हैं।

 

कुंडली मंगवाने के लिये क्लिक करें