युवा पीढ़ी को ज्योतिष की प्राचीन विद्या से जोड़ने का अभियान

क्या मेरे हाथ में विदेश यात्रा का योग है?

Videsh Yatra Yog

क्या मेरे हाथ में विदेश यात्रा का योग है?

हाथ की रेखाएं आपके भविष्य, रोजगार, सेहत, विवाह, संतान योग व सहित अन्य सभी प्रश्नों का जवाब देती है, जिसे हम जानने चाहते है। अक्सर लोग यह सवाल पूछते हैं कि क्या उनकी हथेली में विदेश जाने का योग है। यदि आपकी हथेली में चंद्र पर्वत उभरा हुआ है और वहां से एक सीधी रेखा बुध पर्वत की ओर जाती है, तो इसे जातक विदेश जरूर जाते है। खासकर समुद्र पार देशों में। इसके अलावा, इस मुख्य रेखा से निकलने वाली सहायक रेखाएं यह बताती हैं कि आप किस उद्देश्य से विदेश जा सकते हैं। 

यदि रेखा सूर्य पर्वत की ओर जाती है, तो आप अपनी प्रतिभा और पहचान के कारण विदेश जा सकते हैं। शनि पर्वत की ओर जाने वाली रेखा नौकरी या व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा का संकेत देती है। अगर रेखा गुरु पर्वत की ओर बढ़ती है, तो शिक्षा या सरकारी कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बनते हैं। मंगल पर्वत की ओर जाने पर सेना या साहसिक कार्यों से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। वहीं, शुक्र पर्वत की ओर जाने वाली रेखा यह दर्शाती है कि आप घूमने-फिरने या मनोरंजन के उद्देश्य से विदेश यात्रा कर सकते हैं। इस प्रकार, आपकी हथेली की रेखाएं विदेश यात्रा के योग और उसके कारणों के बारे में संकेत देती हैं।

कुंडली मंगवाने के लिये क्लिक करें