युवा पीढ़ी को ज्योतिष की प्राचीन विद्या से जोड़ने का अभियान

गजलक्ष्मी योग दिलाता है ऊंचा मुकाम और सम्मान

Gaj Kesri Yog

गजलक्ष्मी योग दिलाता है ऊंचा मुकाम और सम्मान

हाथ की रेखाएं हमारे भविष्य का स्पष्ट संकेत देती हैं। जातक जीवन में कितनी सफलता प्राप्त करेगा और उसे किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, इसका अनुमान इन्हीं रेखाओं से लगाया जाता है। ज्योतिष विज्ञान में इसके अनेक उपाय बताए गए हैं, जिनकी शरण में जाकर व्यक्ति जीवन की परेशानियों से काफी हद तक मुक्ति पा सकता है। हमारे हाथों में कई योग होते हैं, जो हमारे भविष्य की रूपरेखा को दर्शाते हैं। ऐसा ही एक योग गजलक्ष्मी योग है। जिस व्यक्ति के हाथ में यह योग होता है, वह सामान्य परिवार में जन्म लेकर भी जीवन में बहुत ऊंचा स्थान हासिल करता है। उसे समाज में सम्मान मिलता है और अपने कार्यों से पहचान बनती है। ऐसे लोगों को धन और सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती। वे समझदार, बुद्धिमान और गुणवान होते हैं। यदि दोनों हाथों में भाग्य रेखा सीधी होकर शनि पर्वत तक जाती हो, सूर्य पर्वत विकसित हो और उस पर स्पष्ट सूर्य रेखा हो, साथ ही मस्तिष्क रेखा, स्वास्थ्य रेखा और आयु रेखा भी साफ और मजबूत हों, तो इसे गजलक्ष्मी योग कहा जाता है।

एक हाथ में योग तो फल भी आधा 

ऐसे लोगों को व्यापार या विदेश से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता मिलती है। यह योग तभी पूर्ण माना जाता है जब यह दोनों हाथों में मौजूद हो। यदि यह केवल एक हाथ में हो, तो इसका आधा फल ही प्राप्त होता है।

कुंडली मंगवाने के लिये क्लिक करें