युवा पीढ़ी को ज्योतिष की प्राचीन विद्या से जोड़ने का अभियान

इंसान की आयु की गणना कैसे करें।

How to Calculate a Person

इंसान की आयु की गणना कैसे करें।

रेखाओं के माध्यम से इंसान की सही उमर का पता करना बहुत ही सरल अध्ययन हैं। इसके सबसे पहले जरूरी है कि आप आयु रेखा को ध्यान से देंखे। अगर आयु रेखा शुक्र पर्वत (अंगूठे के पास हथेली के पास उभार लिए हुये स्थान शुक्र पर्वत होता है।)पर घूमती है तो इंन लम्बी आयु जीने वाला होता हैं। जीवन रेखा के प्रकार को देखकर यह भी पता लग जाता है कि इंसान किस प्रवृत्ति का है अगर जीवन रेखा शुक्र पर्वत पर घूमती है तो व्यक्ति विलासता पूर्ण जीने वाला, ऐश्वर्य भोगने वाला और शानो-शौकत में जीने वाला होता है। अगर आयु रेखा शुक्र पर्वत पर घूमती है तो उसकी लम्बाई भी बढ़ जाती है।

How to Calculate a Person

ऐसे लोग लम्बा जीवन जीते हैं। पहले ऐसे लोगों की आयु 120 वर्ष कही जाती थी। उसके बाद इसे सौ वर्ष कहां जाने लगा। मैंने अपने 35 साल के अनुभव में पाया है कि जिनकी जीवन रेखा शुक्र पर्वत पर घूमती है ऐसे लोग 80-85 वर्ष तक जिंदा रहते हैं। हां, अगर यह अंगूठे की तरफ भी चली जाये तो यह गणना 90-95 वर्ष हो जाती है। 

How to Calculate a Person

इसके लिए जरूरी है कि आयु रेखा के रंग व स्वरूप को अच्छी तरह देखा जाना चाहिए। कही ऐसा तो नही कि रेखा किसी तरह से अन्त में आकर दोषपूर्ण हो गयी है अगर ऐसा हो गया है तो इंसान बुढापे में बीमारी का सामना करता है या चलने-फिरने की हालात में नही रहता। हां, अगर आयु रेखा निर्विध्न है और निरवाद गति से चल रही है तो ऐसे लोग बुढ़ापे में भी चलते फिरते रहने वाले होते हैं। शुक्र की रेखा जीवन जानने के लिए हमने इसके साथ फोटों भी लगाया है। जिन लोगों की जीवन रेखा शुक्र रेखा पर घूमती है ऐसे लोग शुक्र से सम्बन्धित कार्य करें जैसे-पर्सनैल्टी, जूते-कपड़े, आधुनिक खान-पान, खूशबूं (सैंट फरफ्यूम), इंटरर डिजाईनिंग आदि कार्य करते है तो जीवन में बहुत कामयाबी पाते हैं।