हाथ की रेखाओं से जाने, लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज।
हर युवा का सपना होता है कि वह घोड़ी चढ़े और उसके जीवन में एक अच्छी जीवनसाथी आए। लेकिन जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हाथों की रेखाएं यह संकेत देती हैं कि आपकी शादी लव मैरिज होगी या अरेंज। लड़कियां अपना बायां हाथ और लड़के दायां हाथ देखकर कुछ संकेत समझ सकते हैं। सबसे पहले हृदय रेखा (हार्ट लाइन) पर ध्यान दें। यह आपके प्रेम जीवन को दर्शाती है। यदि छोटी उंगली के नीचे विवाह रेखा लंबी और साफ हो, तो यह गहरे प्रेम और लंबे रिश्ते का संकेत है।
ऐसे लोगों की लव मैरिज होने की संभावना अधिक होती है। वहीं छोटी या हल्की विवाह रेखा अरेंज मैरिज की ओर इशारा करती है। यदि हृदय रेखा मध्यमा उंगली (शनि पर्वत) के नीचे खत्म हो, तो व्यक्ति अधिक व्यवहारिक होता है और अरेंज मैरिज की संभावना रहती है। वहीं यदि यह तर्जनी उंगली (गुरु पर्वत) तक जाती है, तो व्यक्ति भावुक होता है और लव मैरिज के योग बनते हैं। शुक्र पर्वत उभरा हो तो प्रेम विवाह, जबकि गुरु पर्वत उभरा हो तो अरेंज मैरिज के संकेत मिलते हैं।