युवा पीढ़ी को ज्योतिष की प्राचीन विद्या से जोड़ने का अभियान

चंद्र रेखा दिलाती है जीवन में सफलता

Chandra Rekha

चंद्र रेखा दिलाती है जीवन में सफलता

हाथ की चंद्र रेखा व्यक्ति को जो फल देती है, उसे दुनिया देखती है। ऐसे लोग जीवन में देश के शीर्ष पदों पर विराजमान हो सकते हैं। इसलिए ज्योतिष विज्ञान में इस रेखा को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे प्रेरणा की रेखा भी कहा जाता है। यह रेखा कलाई के पास से या चंद्र पर्वत से शुरू होकर ऊपर की ओर जाती है और बुध क्षेत्र तक पहुंचती है। जिन लोगों के हाथ में यह रेखा होती है, वे जीवन में ऊंचे पद तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, ऐसे लोगों के लिए समुद्री यात्राओं को शुभ नहीं माना जाता। 

ऐसे जातकों के जीवन में कठिन समय भी आता है, लेकिन वे उससे आसानी से निकलकर आगे बढ़ जाते हैं। इनका स्वभाव अच्छा होता है। ये सरल, मधुर भाषी और गंभीर होते हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है और ये अपने विरोधियों को भी अपने पक्ष में कर लेते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। यदि कोई इनके साथ अच्छा व्यवहार करता है, तो ये उसे जीवन भर याद रखते हैं और उसका एहसान नहीं भूलते। ऐसे लोग कठिन समय में समाज और देश को सही दिशा देने में सक्षम होते हैं।

कुंडली मंगवाने के लिये क्लिक करें