हाथ में पर्वत योग यानी सफलता की निशानी
जिन लोगों के हाथ में पर्वत योग होता है, सफलता उनके आगे-आगे चलती है। जिस कार्य में वे हाथ डालते हैं, उसमें भाग्य उनका पूरा साथ देता है। शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे लोग विशेष उन्नति करते हैं और समाज में प्रख्यात शिक्षक के रूप में अपनी पहचान बनाते हैं। इनमें दयालुता की भावना प्रबल होती है।
लोगों की हर प्रकार से सेवा करना इनके जीवन का प्रमुख लक्ष्य बन जाता है। अब बात करते हैं पर्वत योग की पहचान की। यदि किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा मणिबंध से प्रारंभ होकर सीधी ऊपर की ओर जाते हुए गुरु पर्वत तक पहुंचे और यह रेखा पतली, गहरी, स्पष्ट तथा बिना कटी-फटी हो, साथ ही चतुष्कोण का आकार बनाती हो, तो ऐसे हाथ में पर्वत योग का निर्माण माना जाता है।