युवा पीढ़ी को ज्योतिष की प्राचीन विद्या से जोड़ने का अभियान

ऐसे लोग बनते हैं प्रख्यात चिकित्सक

Doctor ki Hatheli

ऐसे लोग बनते हैं प्रख्यात चिकित्सक

हाथों की रेखाएं और पर्वत जातक के स्वभाव, भविष्य की संभावनाओं और करियर का संकेत देते हैं। देश में हर साल लाखों विद्यार्थी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा देते हैं, लेकिन उनमें से केवल कुछ हजार ही सफल हो पाते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि कुछ विद्यार्थी सफल और कुछ असफल क्यों होते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार इसमें हाथ में बनने वाला चिकित्सक योग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब दोनों हाथों में बुध पर्वत विकसित हो और उस पर तीन स्पष्ट रेखाएं मौजूद हों, तब यह योग बनता है। यह योग इस बात का संकेत देता है कि व्यक्ति में रोगों को समझने और उनका उपचार करने की विशेष क्षमता होती है।
 
ऐसे जातकों में सेवा भाव भी प्रबल होता है, जो उन्हें समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाता है।

कुंडली मंगवाने के लिये क्लिक करें