उंगलियों का गैप बताता है धन संकट
इंसान की उंगलियों उसके पास होने वाले धन की भी जानकारी देती है। अगर किसी इंसान की उंगलियां बिलकुल सीधी है तो इसे राजयोग बताया गया है। ऐसे इंसान जीवन में शानदार कामयाबी पाने वाले होते हैं। इसे लोग अपने जीवन में जो भी लक्ष्य तय करते हैं, उसे प्राप्त भी आसानी से कर लेते हैं। अगर उंगलियां टेढ़ी-मेढ़ी हैं तो ये जीवन में आने वाली उलझनों को भी संकेत देती है। उंगलियों में जितने मोड़ होंगे जीवन में उतनी ही उलझने होंगी। अगर हाथ सीधा करने पर उंगलियों में गैप दिखाई दे तो यह धन की परेशानी का संकेत होता है। अब इसे ध्यान से समझे और अपना हाथ बिलकुल सीधा करके उंगलियों की तरफ देखें। पहली उंगली बृहस्पति, दूसरी शनि, तीसरी सूर्य और सबसे छोटी बुध की होती है। अगर पहली और दूसरी उंगली सीधी करने के आपको उनमें गैप दिख रहा है तो तय है कि बचपन आर्थिक परेशानी में गुजरा है। पहली उंगली और दूसरी उंगली के गैप को 0 से 25 वर्ष कहा गया है। अब आप 0 से 25 तय मानकर देखें कि गैप कहा है। अगर यह गैप शुरुआत में ही है तो जब आपका जन्म हुआ घर के हालात ज्यादा अच्छे नहीं थे।
अब दूसरी और तीसरी उंगली के गैप की बात करते हैं इसे 26 से 50 वर्ष आंका गया है। इस उंगलियों में जहां भी आपको आर पार दिखाई दे तो संमझें कि उन वर्षों में आपको धन की परेशानी रहने वाली है। इसमें एक बात और नोट कर लें। अगर सूर्य और शनि की उंगली ऊपरी हिस्से में ही अलग हो रही हों तो इसे अहुत अच्छा माना गया है। ऐसे लोग बहुत धनवान होते हैं। हां, अगर दोनों उंगलियों में गैप ज्यादा दिख रहा है तो जवानी में धन की परेशानी ज्यादा रहने वाली है।
ऐसे ही सूर्य और बुध की उंगली को भी ध्यान से देखें अगर इनमें ज्यादा गैप है तो बुढ़ापा ज्यादा अच्छा नहीं होगा। एक बात और यह 100 फीसदी लोगों पर फिट नहीं बैठता। हस्तरेखा शास्त्र का यह नियम 80 से 82 फीसदी लोगों पर ही सही पाया गया है। अगर छोटी और सूर्य की उंगली के शुरुआत में गैप है और बाद में नहीं है तो समझें कि अधेड़ आयु में कुछ परेशानी होगी, लेकिन बुढ़ापा शानदार रहेगा।