ऐसे जातक शिक्षा के क्षेत्र में बनाते हैं करियर
हस्तरेखा शास्त्र में शिक्षक हाथ को ज्ञान, धैर्य और मार्गदर्शन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे हाथों में गुरु पर्वत विकसित, जीवन रेखा स्पष्ट तथा मस्तिष्क रेखा संतुलित और मजबूत होती है। यदि अनामिका से तर्जनी उंगली लंबी हो और सूर्य रेखा साफ दिखाई दे, तो व्यक्ति में शिक्षा देने और लोगों को प्रेरित करने की विशेष क्षमता मानी जाती है।
शिक्षक हाथ वाले लोग गंभीर, समझदार और अनुशासित स्वभाव के होते हैं। इन्हें ज्ञान प्राप्त करने और दूसरों को ज्ञान बांटने में आनंद मिलता है। ऐसे व्यक्ति समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं और अपने व्यवहार से लोगों को प्रभावित करते हैं। इनमें धैर्य, सहनशीलता और नेतृत्व क्षमता भी अच्छी होती है।
गुरु पर्वत पर क्रॉस बड़ा संकेत
यदि गुरु पर्वत पर क्रॉस या शुभ चिन्ह दिखाई दें, तो व्यक्ति एक सफल शिक्षक, लेखक या मार्गदर्शक बन सकता है। यह लोग केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रहते, बल्कि अपने अनुभवों से भी दूसरों को प्रेरित करते हैं। ऐसे व्यक्तियों का झुकाव शिक्षा, धर्म, समाज सेवा और प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों की ओर अधिक रहता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार शिक्षक हाथ व्यक्ति की विद्वता, नैतिकता और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाने और नई पीढ़ी को सही दिशा देने का कार्य करते हैं।