युवा पीढ़ी को ज्योतिष की प्राचीन विद्या से जोड़ने का अभियान

सफल साहित्यकारों की ये होती हैं निशानियां

सफल साहित्यकारों की ये होती हैं निशानियां

सफल साहित्यकारों की ये होती हैं निशानियां

साहित्य समाज का आईना है, जो हमें आगे बढ़ने और जीवन जीने की दिशा दिखाता है। साहित्यकार इतिहास के निर्माता होते हैं; उनकी लेखनी से निकले शब्द समाज और लोगों को प्रेरित करते हैं। फ्रांस और अमेरिका की सफल क्रांतियों के पीछे भी साहित्यकारों की कलम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भारत को आजादी दिलाने में भी साहित्यकारों ने अपूर्व भूमिका निभाई।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन व्यक्तियों की हथेली में गुरु पर्वत और चंद्र पर्वत पूर्ण रूप से उभरे हुए होते हैं, उनमें कल्पनाशीलता, संवेदनशीलता और गहरी सोच की विशेष क्षमता पाई जाती है। यदि सूर्य की उंगली (अनामिका) लंबी हो और उंगलियों में गांठें न हों, तो यह संकेत देता है कि व्यक्ति में अभिव्यक्ति की सहजता और रचनात्मकता होती है, जो उसे एक सफल साहित्यकार बनने में सहायता करती है।
 
यदि सूर्य रेखा लंबी, स्पष्ट और दोषरहित हो तथा सूर्य पर्वत मजबूत स्थिति में हो, तो व्यक्ति को लेखन के माध्यम से प्रसिद्धि प्राप्त होती है। ऐसे लोग अपनी रचनाओं से समाज में पहचान बनाते हैं और उनकी लेखनी प्रभावशाली होती है।
 
इसके अतिरिक्त, यदि चंद्र रेखा धनुषाकार होकर बुध पर्वत की ओर जाती हो, तो यह व्यक्ति की काव्य प्रतिभा को दर्शाता है, जिससे वह एक सफल कवि बन सकता है। साथ ही, यदि भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा स्पष्ट एवं विकसित हों, तो यह संकेत मिलता है कि व्यक्ति अपने क्षेत्र में यश, सम्मान और लोकप्रियता हासिल करेगा।

कुंडली मंगवाने के लिये क्लिक करें